विधानसभा : 13 माह में ईओडब्ल्यू में 276 अधिकारियों के विरूद्ध नामजद शिकायत दर्ज- बघेल
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में आज सत्ता पक्ष के वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण शर्मा के प्र्रश्रों के लिखित में उत्तर में जानकारी दी कि राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में वर्ष 2020-21 से लेकर 31 जनवरी 2021 तक 276 अधिकारियों के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई।
पढ़ें : लॉकडाउन: कोरोना रिटर्न के बाद इन जिलों में किया गया लॉकडाउन और स्कूल, कॉलेज 14 मार्च तक बंद
श्री बघेल ने बताया कि कुल 345 पंजीबद्ध शिकायतों में से 60 शिकायतों को संबंधित विभाग, इकाईयों को जांच आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा गया है, वहीं 01 शिकायत पर अपराध एवं 05 शिकायतों पर प्रारंभिक जांच पंजीबद्ध होकर जांच-विवेचना में है।
उन्होंने यह भी बताया कि 36 शिकायतों को अप्रमाणित पाये जाने पर नस्तीबद्ध किया गया है, जबकि 42 शिकायतों में विभागों से पूर्वानुमोदन अपेक्षित है। शेष 201 शिकायत में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।




