नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कुए में गिरा तेंदुआ, कई घन्टो तक करता रहा संघर्ष, हुई मौत, जाने कहा की है ये खबर

कुए में गिरा तेंदुआ, कई घन्टो तक करता रहा संघर्ष, हुई मौत, जाने कहा की है ये खबर
Share

महासमुंद | गर्मी के चलते जंगलों में जल स्त्रोत सूखने लगे हैं, जिसके कारण जंगली जानवर गाँव की तरफ खाने और पीने की पानी की तलाश में जाने लगे हैं। महासमुंद जिले के कसेकेरा के पास कुएं में गिर जाने से एक तेंदुए की डूब कर मौत हो गई। रात में गिरे तेंदुए की जानकारी वन विभाग को सुबह मिली। वन विभाग द्वारा उसे निकालने का प्रयास किया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बागबाहरा विकासखण्ड में कसेकेरा से सलिहापाली मार्ग में किसान के खेत में स्थित एक कुएं में बीती रात एक तेंदुआ गिर गया। अलसुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी, तब वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना के बाद वन विभाग के रेंजर जयकांत गन्देचा दल-बल के साथ 7 बजे तक घटनास्थल पहुंच गए। तेंदुए को बचाने का प्रयास किया गया, परन्तु  तेंदुए की अत्यधिक पानी पी लेने से मौत हो गई। तेंदुए की उम्र 4 वर्ष बताई जा रही है। 
लगभग साढ़े 10 बजे वन मंडलाधिकारी टीम के साथ पहुंचे और तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
 


Share

Leave a Reply