CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

तेंदुआ ने मासूम को बनाया शिकार, बच्चे की दर्दनाक मौत

 तेंदुआ ने मासूम को बनाया शिकार, बच्चे की दर्दनाक मौत
Share

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी इलॉके में अपने दोस्तों के साथ जंगल पहाड़ी की ओर चार खाने गए मासूम बच्चे को जान गवानी पड़ी। उस क्षेत्र में मौजूद तेंदुआ ले हमला कर उसे घायल कर दिया नगरी अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तेंदुआ के हमले से पहली बार उस क्षेत्र में किसी इंसान की मौत हुई है अब तक जानवरों को ही घायल किया करता था। वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना नगरी के सड़कपारा मुकुंदपुर के कुछ लोग लकड़ी के लिए जंगल की ओर गए थे। जिसमें यही का निवासी आशीष 8 वर्ष पिता विशंभर अपने दोस्तों के साथ भी गया हुआ था। लकड़ी वाले वापस लौट रहे थे। आशीष अपने दोस्तों के साथ चार खाने रुक गया ।दोस्त आगे चल रहे थे यह थोड़ा पीछे हो गया 

तभी तेंदुआ ने उस पर हमला कर उसे ले गया। उसके दोस्त भागते गांव पहुंचे और लोगों को इसकी जानकारी दी। सभी ग्रामीण अगस्त्य ऋषि आश्रम की तरफ दौड़े, तो देखा तेंदुआ बच्चे को पकड़ा हुआ था। शोर मचाने के बाद तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। घायल आशीष को तुरंत नगरी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रेंजर जी एस परमार, डिप्टी रेंजर गोपाल वर्मा सहित वन विभाग की टीम पहुंच गई।

प्रशिक्षु आईफएस और नगरी रेंज के एसडीओ आलोक बाजपेई ने बताया कि इस क्षेत्र में बीच-बीच में तेंदुआ की जानकारी मिलती थी। अब तक जानवरों का ही शिकार करते थे,यह पहली घटना है जब किसी इंसान का शिकार किया गया है। उन्होंने बताया कि मुआवजाका प्रकरण बनाकर भेजा जा रहा है। जल्दी उस परिवार को छह लाख की राशि दी जाएगी ।वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है

डीएफओ सतोविशा समाजदार और वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के दिनों में जंगली जानवर आक्रमक होते हैं और पानी की तलाश में वे निकलते हैं इसलिए ग्रामीण जंगलों की ओर न जाएं।


Share

Leave a Reply