CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कांग्रेस की बैठक संपन्न, सीएम भूपेश बघेल ने दिखाई नाराजगी, बोले- हर कार्यकर्ता को है बोलने का अधिकार

कांग्रेस की बैठक संपन्न, सीएम भूपेश बघेल ने दिखाई नाराजगी, बोले- हर कार्यकर्ता को है बोलने का अधिकार
Share

 रायपुर। CG NEWS छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन (Congress Headquarters Rajiv Bhawan) रायपुर में हुई। बैठक में संगठन चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Congress state president Mohan Markam) ने कई कार्यकर्ताओं की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई। वहीं बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तीखे तेवर देखने को मिला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कई लोग पार्टी छोड़कर गए, लेकिन पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने मोहन मरकाम की नाराजगी पर सवाल उठाया। भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि अगर कार्यकर्ता काम नहीं कर रहा है तो उससे बात की जा सकती है। नाराजगी दिखाने से काम नहीं चलेगा। कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी करने से पहले उनसे बात होनी चाहिए।

सीएम ने कहा कि सिर्फ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को ही बोलने या सवाल उठाने का हक नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े हर कार्यकर्ता को बोलने का अधिकार है। सीएम ने कहा कि सवाल उठता है तो उसका समाधान होना चाहिए। हम सब एक परिवार है। बता दें कि इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम, कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई, प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का विशेष रूप से मौजूद रहे।



Share

Leave a Reply