राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार
रायपुर। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो इस समय मानसूनी द्रोणिका बीकानेर, पलवल, बदानी, बहराइच, मुज्जफरपुर औरर इसके आसपास के इलाकों में तथाा पूर्व दिशा की ओर मणिपुर, उप हिमालय क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और असम तक विस्तृृत है। एक चक्रीयचक्रवाती घेरा दक्षिण असम और इसके आसपास के इलाकों में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा एक द्रोणिका 3.1 किलोमीटर से लेकर 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है। इसके प्रभाव से कल 23 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में गरज-चमक के साथ एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य के सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में भारी वर्षा की संभावना ज्यादा है।
ALSO READ : रायपुर में नगर निगम की टीमों ने लॉकडाउन नियम तोड़कर व्यापार करने वालों की दुकानें की सील




