CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नए साल की पार्टियों में खपने वाली थी इन राज्यों की शराब, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

नए साल की पार्टियों में खपने वाली थी इन राज्यों की शराब, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
Share

 रायपुर। नए साल के जश्न के लिए राजधानी रायपुर के बड़ी पार्टियों में अलग-अलग राज्यों की विदेशी शराब खपाने की तैयारी थी, जिसपर आबकारी विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। आबकारी टीम ने हरियाणा और कलकत्ता की विदेशी शराब जब्त किया है।

आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए वोक्सवैगन वेंटो कार CG05 V-8811 कीमती 07 लाख , 01 स्कूटी CG06 GG2650 और सुपर स्प्लेंडर OD17H 0699 से तस्करी कर अवैध परिवहन कर रहे तस्करों को पकड़ा है और 81.75 लीटर विदेशी मदिरा जब्त किया है।

आबकारी टीम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जायसवाल ढाबा के पास मंदिर हसौद में नाका लगाकर वृत्त नया रायपुर में आरोपी गणेश जैन पिता रामानंद जैन निवासी देवपुरी रायपुर के गाड़ी वोक्सवैगन वेंटो कार cg 05 V 8811 से 72 बोटल अंग्रेजी शराब ब्लेंडर प्राइड for sale in Hariyana * 54 लीटर व 06 मैग्नम बोतल जनिवाकर ब्लेक लेबल व 04 मैग्नम बोतल गोल्ड लेबल विदेशी शराब* बरामद कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34(2) ,36 ,59(क)के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया।

वहीं आरोपी लोकनाथ कोसले पिता ओमप्रकाश निवासी जमगावँ धमतरी को स्कूटी cg06gg2650 में 08 बोतल ब्लेंडर प्राइड हरियाणा प्रान्त के विक्रय हेतु वैध व 02 मैग्नम बोतल मंकी सोल्जर विदेशी मदिरा जप्त कर आरोपी को धारा 34(2), 36,59(क) के तहत गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही आरोपी हरिशंकर जायसवाल पिता ओम प्रकाश निवासी पुरगावँ जिला बलौदाबाजार को वाहन सुपर स्प्लेंडर od17H0699 में 09 बोतल ब्लेंडर प्राइड हरियाणा प्रान्त में विक्रय हेतु वैध व 03 मैग्नम बोतल जनिवाकर ब्लेक लेबल जप्त कर धारा 34(2) 36 59(क) के तहत गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



Share

Leave a Reply