CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शराब तस्करों की गाड़ी ने दिया धोखा : पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, एक फरार

शराब तस्करों की गाड़ी ने दिया धोखा : पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, एक फरार
Share

भिलाई। कोरोना के चलते जिले में लॉकडाउन है, लेकिन तस्करों के लिए इसके कोई मायने नहीं है। तस्करी अब भी बदस्तूर जारी है। ताजा मामले में पुलिस ने 2 तस्करों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार तस्कर गोवा से 18 पेटी शराब लेकर जिले में दाखिल हो गए। शहर में दाखिल होने के बाद तस्करों की गाड़ी खराब हो गई थी और वे दूसरी गाड़ी में शराब की पेटियों को शिफ्ट कर रहे थे। इसी दौरान गश्त पर निकली जामुल पुलिस की टीम ने उन्हें देख लिया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करी का मुख्य आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
जामुल पुलिस ने शनिवार की सुबह हाउसिंग बोर्ड 32 एकड़ साईं मंदिर के पास से दो गाड़ियों में कुल 18 पेटी शराब जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपित एसीसी चौक जामुल निवासी राहुल राजभर (24) और सुंदर विहार कालोनी निवासी गगनदीप सिंह (24) को गिरफ्तार किया है।
वहीं मुख्य तस्कर कैंप-2 निवासी विशाल त्यागी मौके से फरार हो गया। तीनों आरोपित गोवा से गोवा ब्रांड की 18 पेटी शराब लेकर जिले में दाखिल हुए थे। 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड में साईं मंदिर के पास इनकी गाड़ी खराब हो गई। इसलिए वे लोग दूसरी गाड़ी में शराब की पेटियों की शिफ्ट कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस ने उन्हें देख लिया। गाड़ी लेकर भागने के दौरान विशाल त्यागी फरार हो गया। पुलिस ने दो कार और 18 पेटी शराब जब्त की है। जिसकी कुल कीमत 12 लाख 11 हजार 280 रुपये आकी गई है।

 



Share

Leave a Reply