CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लॉक डाउन में भी नहीं थम रही शराब तस्करी, आज फिर इतने लीटर कच्ची शराब से साथ 7 गिरफ्तार

लॉक डाउन में भी नहीं थम रही शराब तस्करी, आज फिर इतने लीटर कच्ची शराब से साथ 7 गिरफ्तार
Share

रायपुर। थाना खरोरा में लॉक डाउन दौरान अवैध शराब तस्करी कर रहे आरोपियों पर कार्यवाही कर 3 अलग अलग मामलों में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 52 लीटर महुआ शराब व एक चारपहिया समेत 3 वाहन जप्त किये गए हैं।
थाना खरोरा के केशला चेकिंग पॉइंट में लगातार सघन चेकिंग की जा रही है, आज प्रातः मुखबिर सूचना के आधार पर पलारी की तरफ से सिलतरा जा रहे स्कार्पियो वाहन क्रमांक cg 09 ja 1544 से 6 प्लास्टिक जरकिन में भरे 30 लीटर महुआ शराब बरामद कर आरोपी, लच्छू राम नेताम आयु 39 वर्ष निवासी सिलतरा, लोकेश कश्यप आयु 22 वर्ष निवासी बिल्दा व सोनचरण कश्यप आयु 34 वर्ष निवासी बिल्दा थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुध्द अपराध क्रमांक 175/21 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम तहत पंजीबध्द किया गया। वही अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास केशला में चेकिंग दौरान अवैध महुआ शराब परिवहन कर रहे बाइक सवार 2 व्यक्तियों से 2 जरकिन में रखे 12 लीटर महुआ शराब बरामद होने पर आरोपी, कमलेश यादव आयु 30 साल व टिकेश्वर घाघरे आयु 18 दोनों निवासी आमासिवनी थाना विधानसभा को पकड़ा गया। आरोपियों से शराब व मोटरसाइकिल क्रमांक cg 04 mw 0641 को जप्त किया गया व अपराध क्रमांक 176/21 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम तहत पंजीबद्ध किया गया। इसी बिच केशला चेकिंग पॉइंट में चेकिंग दौरान आरोपी झलक गेंडरे आयु 19 वर्ष व सुरेश दिवाकर आयु 34 वर्ष दोनों निवासी सकरी (बाराडेरा) थाना विधानसभा को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 10 लीटर महुआ शराब व मोटरसाइकिल क्रमांक cg 04 ng 0315 जप्त किया गया व अपराध क्रमांक 177/21 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तहत पंजीबध्द किया गया। अवैध शराब तस्करी में संलिप्त सभी 7 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
 



Share

Leave a Reply