रायपुर: शराब दुकान के कर्मचारियों ने कर दी युवक की पिटाई, जाने क्या है वजह
रायपुर, अधिक दाम में शराब बेचने का विरोध करने पर शराब दुकान के कर्मचारियों ने एक व्यक्ति की डण्डे से पिटाई कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पुरानीबस्ती थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार छीर्रापारा भाठागांव निवासी रवि विश्वकर्मा 32 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 31 मार्च को रात 8.45 बजे प्रार्थी शराब खरीदने देशी शराब दुकान भाठागांव गया था। जहां शराब का तय दाम से अधिक मांगने पर पीडि़त ने विरोध किया। जिसके बाद शराब दुकान में मौजूद कर्मचारी विवेक दिब्या, आत्माराम टण्डन, चंद्रकुमार एवं अन्य ने मिलकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का एवं डण्डे से पिटाई किया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियेां के खिलाफ धारा 323, 506, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




