करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाला शराब कारोबारी दिल्ली से गिरफ्तार…
रायपुर : ईडी ने दिल्ली में छापा मारकर रायपुर के एक शराब कारोबारी कों पकडा है। कारोबारी पर कई बैंकों से 25 से 30 करोड़ लोन लेकर फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुभाष शर्मा बैंकों से धोखाधड़ी कर काफी समय से गायब था। इस मामले में 2015 में कारोबारी के खिलाफ एक पीड़ित ने रायपुर गोलबाजार थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोपी ने पंजाब नेशनल बैंक से करोड़ों रुपये लोन लेकर उसकी क़िस्त नहीं पटाई थी। इस मामले में पुलिस ने उसे 2018 में एफआईआर दर्ज किया था। आरोपी के खिलाफ रायपुर के कई थाने में 420 का अपराध दर्ज है। बता दें कारोबारी सुभाष शर्मा शराब कारोबार से जुड़े है। आरोपी ने फर्जी कंपनियों के नाम पर 30 करोड़ से ज्यादा का लोन ले रखा था।




