राजधानी के विक्की ढाबा में लॉकडाउन का उल्लंघन कर पिलाया जा रहा था शराब, ढाबा संचालक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | लाकडाउन के दौरान दिन प्रतिदिन की होने वाली समस्त व्यापारिक गतिविधियां इन दिनों बंद है। इसके बावजूद भी जिला कलेक्टर द्वारा जारी धारा 144 का उल्लंघन कर लाकडाउन तोडऩे की घटनाएं लगातार घट रही हैं। मंदिर हसौद थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत कुमार चौधरी आयु 35 वर्ष पिता कृष्णा चौधरी द्वारा विक्की ढाबा बहनाकांडी में ग्राहकों की भीड़ लगाकर अवैध रूप से शराब पिलाकर खाना खिला रहा था। उक्त मामले में मंदिर हसौद थाने ने आरोपी ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट धारा 36 सी एवं आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला कायम करते हुए घटनास्थल से ही ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है।




