CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नर्सिंग ऑफिसर और सेक्रेट्रियल असिस्टेंट पदों में भर्ती के लिए पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

 नर्सिंग ऑफिसर और सेक्रेट्रियल असिस्टेंट पदों में भर्ती के लिए पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी
Share

कोरबा। जिला खनिज न्यास संस्थान मद अंतर्गत मोहल्ला क्लीनिक के संचालन के लिए नर्सिंग ऑफिसर और सेक्रेट्रियल असिस्टेंट के रिक्त संविदा पदों में भर्ती के लिए वॉक इन इन्टरव्यू का आयोजन किया गया था। इन्टरव्यू के बाद नर्सिंग ऑफिसर और सेक्रेट्रियल असिस्टेंट पदों के लिए पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। कोरबा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा यह सूची कार्यालय के सूचना पटल के साथ-साथ जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओव्ही डॉट इन पर भी अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट या कार्यालय के सूचना पटल पर सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उक्त पदों पर दावा-आपत्ति निराकरण सूची एवं निराकरण के उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। पात्र अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा की तिथि अलग से जारी की जाएगी। सीएमएचओ ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर और सेक्रेट्रियल असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए दो एवं चार फरवरी 2021 को वॉक इन इन्टरव्यू का आयोजन किया गया था। इन्टरव्यू के पश्चात पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। 


Share

Leave a Reply