बड़ी खबर: रायपुर में भी लॉकडाउन कभी भी, चल रही है बड़ी बैठक
रायपुर। दुर्ग के बाद अब रायपुर में भी लॉकडाउन की अटकलें शुरू हो गयी है। राजधानी में कोरोना की समीक्षा के लिए एक बड़ी बैठक चल रही है, जिसमें लॉकडाउन पर भी चर्चा होगी। राजधानी में दो दिनों में जिस तरह से कोरोना से बदतर हालात हुए हैं, उसके बाद आशंका गहराने लगी है कि रायपुर में भी लॉकडाउन लगाया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अभी कलेक्टर, एसपी, निगम कमिश्नर, सीएएमएचओ, जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अफसरों की बैठक ले रहे हैं।




