CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लॉकडाउन Breaking: प्रदेश के इन जिलों में भी लॉक डाउन का ऐलान

लॉकडाउन Breaking: प्रदेश के इन जिलों में भी लॉक डाउन का ऐलान
Share

रायपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों ने राज्य शासन की चिंताएं बढ़ा दी है। कोरोना से निपटने जिला ने प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके बावजूद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं आ रही है। संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलों में नाईट कर्फ्यू लागू किया गया था। लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए अब प्रदेश के कई जिलों में टोटल लॉकडाउन लगाया जा रहा है। दुर्ग जिला लॉकडाउन लगाने वाला पहला जिला है, जिसके बाद राजधानी रायपुर, धमतरी, कोरबा, रजनांदगांव समेत कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं अब बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा और सूरजपुर में भी अब लॉकडाउन की तैयारियां शुरू हो गई है। 


जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर सारांश मित्तर ने जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, जिले में 14 से 21 अप्रैल तक यानी कि 8 दिनों का सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा जिसका आदेश कुछ ही देर में जारी हो जाएगा।

वहीं रायगढ़ में भी कलेक्टर भीम सिंह ने 14 से 22 अप्रैल तक के लॉक डाउन की घोषणा कर दी है। 
इसी प्रकार सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने भी लॉक डाउन की घोषणा कर दी है। सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने भी लॉक डाउन की घोषणा कर दी है।

सरगुजा और सूरजपुर में आगामी तेरह अप्रैल से लॉकडॉउन प्रभावी होगा। यह लॉकडाउन दस दिनों का होगा। दोनों ही जिलों में अब से कुछ देर बाद लॉकडाउन को लेकर विस्तृत आदेश जारी होगा।
 


Share

Leave a Reply