CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लॉकडाउन BREAKING: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 10 से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन

 लॉकडाउन BREAKING: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 10 से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन
Share

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने राजनांदगांव जिले में 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। कलेक्टर टीके वर्मा ने कहा कि जिले में हालात चिंताजनक हो गए हैं। शहरी क्षेत्र के बाद अंचल में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कलेक्टर टीके वर्मा ने जिले में कंप्लीट लाकडाउन का एलान किया है। 

जिले में राजधानी रायपुर की तरह ही संपूर्ण लॉकडाउन किया जा सकता है। यानी शुक्रवार नौ अप्रैल से 19 अप्रैल तक जिला लॉकडाउन होगा। इसमें केवल मेडिकल इमरजेंसी के अलावा आश्वयक सेवाएं ही चालू रहेंगी। जिले में शहरी क्षेत्र के बाद खैरागढ़, डोंगरगढ़, छुईखदान, अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव ब्लॉक और डोंगरगांव में संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। हालांकि इसकी रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन किया गया है। लेकिन इसके बाद भी कोरोना संक्रमण का फैलाव कम नहीं हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि के दौरान रायपुर जिले की सभी सीमाएं सील रहेगी। इस दौरान केवल दवा दुकानों को अपने निर्धारित समय में खुलने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा केवल शासकीय वाहन, शासकीय कार्य में प्रयुक्त वाहन तथा आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों को ही पेट्रोल दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सुबह छह बजे से आठ बजे तक तथा शाम पांच बजे से शाम 6.30 तक दूध और पेपर वितरण की अनुमति होगी। एलपीजी गैस सिलेंडर की एजेंसियां केवल टेलीफोन पर या ऑनलाइन ऑर्डर लेंगे तथा ग्राहकों को सिलेंडर की घर पहुँच सेवा उपलब्ध कराएंगे।

उन्होंने बताया कि औद्योगिक संस्थानों और निर्माण इकाइयों को अपने परिसर के भीतर मजदूरों को रखकर तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था करते हुए उद्योगों के संचालन और निर्माण कार्यो की अनुमति होगी।


Share

Leave a Reply