लॉकडाउन छत्तीसगढ़: इस जिले में 26 अप्रैल तक बढाया गया लॉकडाऊन
जगदलपुर। बस्तर जिला प्रशासन ने जिले में लागू लॉक डाऊन की अवधि बढ़ा दी है। पहले 15 से लेकर 22 अप्रैल तक के लिए लॉक डाऊन लागू किया गया था। इस आदेश को संशोधित करते हुए मंगलवार की देर शाम कलेक्टर रजत बंसल ने जो नया आदेश जारी किया, उसके मुताबिक अब 26 अप्रैल की सुबह 06 बजे तक पूरा जिला कंटेनमेंट जोन रहेगा।
बस्तर कलेक्टर के मुताबिक कोरोना पॉजीटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होने के चलते उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व 13 अप्रैल को जो आदेश जारी किया गया था, उसके मुताबिक 15 अप्रैल की शाम 06 बजे लागू हुआ लॉक डाऊन 22 अप्रैल की रात 12 बजे तक के लिए प्रभावशील था। अब 26 अप्रैल की सुबह 06 बजे तक लोगों को बंदिश में रहना होगा। इस दौरान सार्वजनिक आवागमन और अन्य गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध अधिरोपित रहेंगे। इस दौरान जिले की सभी सीमाएं पूरी तरह से सील रहेंगी।




