CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लॉकडाउन छत्तीसगढ़ : 9 बोरी गुटखा व जर्दा के साथ दो गिरफ्तार, एक लाख रुपए से अधिक नकदी भी बरामद

 लॉकडाउन छत्तीसगढ़ : 9 बोरी गुटखा व जर्दा के साथ दो गिरफ्तार, एक लाख रुपए से अधिक नकदी भी बरामद
Share

महासमुंद। पुलिस ने 9 बोरी गुटखा और जर्दा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी बसना निरीक्षक लेखराम ठाकुर ने क्षेत्र में लॉकडाउन ड्यूटी के दौरान सतत निगरानी रखी जा रही है।


उन्होने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि लॉकडाउन के दौरान एक आल्टो 800 कार में दो व्यक्ति राजश्री गुटखा और जर्दा को बिक्री करने के लिए बसना से सराईपाली की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर कन्याशाला के पास बसना में नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोका। जिसमें विवेक अग्रवाल पिता नवल अग्रवाल निवासी वार्ड नं 8 सरायपाली और प्रताप साहू पिता भरत लाल साहू निवासी गेर्रा चौकी बलौदा बैठे थे। कार की तलाशी में गुटखा और जर्दा बरामद हुआ। जिसे बिक्री के लिए ले जाना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से राजश्री गुटखा 6 बोरी, जर्दा 3 बोरी कीमती 45000 रुपए, मारूती अल्टो 800 कीमती 250000 रुपए, एक नग सैमसंग मोबाइल कीमती 8000 रुपए, एक नग आईफोन कीमती 8000 रुपए, नकदी 100710 रुपए जुमला 411710 रुपए जब्त कर धारा 273 भादवि सिगरेट और अन्य उत्पाद अधि0 2003 की धारा 20(2) तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया।
 


Share

Leave a Reply