CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लॉकडाउन के नियमों उड़ाई धज्जियां, नायब तसीलदार ने लगाया तगड़ा जुर्माना...

लॉकडाउन के नियमों उड़ाई धज्जियां, नायब तसीलदार ने लगाया तगड़ा जुर्माना...
Share

जांजगीर-चांपा । कोरोना संक्रमण के चलते राज्य सरकार ने बड़े आयोजनों पर पाबन्दी लगा दी है। शादी जैसे समारोह में भी सीमित सदस्यों के शामिल होने की अनुमति है। वहीं जिले के एक गांव में इस आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही थी, जहां प्रशासनिक अमले ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की।
दरअसल, नायब तहसीलदार सीता शुक्ला पिथमपुर गांव कोरोना के नियमों का पालन और निरीक्षण के लिए पहुंची थी। इस दौरान यहां प्रेमलाल साहू के घर में शादी समारोह के भोज कार्यक्रम में नियत संख्या 20 से अधिक लोगों का शामिल होना पाया गया। कंटेनमेंट जोन के नियमों का उल्लघंन करने पर घर के मुखिया प्रेमलाल साहू के खिलाफ कार्रवाई की गई और 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
नायब तहसीलदार सीता शुक्ला के नेतृत्व में भ्रमण में निकली राजस्व टीम ने पिथमपुर गांव में शादी के बाद सामूहिक भोज की तैयारी में लगे प्रेमलाल साहू के यहां 5000 रुपए, सामान बेचते पाए जाने पर धूमदास के खिलाफ 200 रुपये, फूलचंद साहू के यहां शादी में आवश्यकता से अधिक लोग इकट्ठा होने पर 1000 रुपये और बिना मास्क लगाए घूमते पकड़े जाने पर गोवर्धन साहू से 200 रूपये का जुर्माना लिया गया है।
बता दें कि कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर संपूर्ण जांजगीर-चांपा जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। जिले में कंटेंनमेंट जोन के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रशासनिक अमला ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार के अलावा राजस्व निरीक्षक अशोक साहू, ग्राम कोटवार शामिल थे।
 



Share

Leave a Reply