लॉकडाउन केवल 6 अगस्त तक : 31 अगस्त तक लॉकडाउन की खबर निकली फर्जी
रायपुर | छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त तक लॉकडाउन लगने की खबर इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। यह खबर शासन-प्रशासन तक भी पहुंची और लोगों में इसे लेकर कोई संशय न हो, इसके लिए राज्य सरकार ने इसका खंडन भी कर दिया है कि लॉकडाउन केवल 6 अगस्त तक ही लागू है।
पढ़ें : केंद्र सरकार ला रही नया कानून: अब लोकल हेलमेट पहन कर वाहन चलाने पर एक हजार का जुर्माना
वाट्सअप, फेसबुक, ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया में इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि राज्य में लॉकडाउन 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सोशल मीडिया में चल रही इस फर्जी खबर को लेकर राज्य भर में कोहराम मच गया है। इधर जनता के मध्य फर्जी खबर तेजी से फैलने और तरह-तरह की अफवाहों पर बे्रक लगाते हुए अब राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि लॉकडाउन का आदेश 06 अगस्त तक के लिए प्रभावशील है। अभी पूरे राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाया गया है।
लॉकडाउन लगाने या न लगाने के लिए संबंधित जिलों के कलेक्टरों को अधिकृत किया गया है। अपने-अपने जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए ही जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन लगाने अथवा हटाने का निर्णय लिया जा रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश भर के जिला कलेक्टरों को इसके लिए अधिकृत किया है कि वे स्व-विवेक से तथा अपने-अपने जिलों की स्थिति पर सतत निगाह रखें और लॉकडाउन लगाने के 3 दिन पूर्व आदेश सार्वजनिक करें, ताकि लोग अपने जरूरत की चीजें खरीद सकें। अभी भी पूरे छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन नहीं है, केवल उन्हीं जिलों में लॉकडाउन जारी है, जहां कोरोना संक्रमण अधिक हुआ है। लॉकडाउन बढ़ाने अथवा खत्म करने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।




