लॉकडाउन: प्याज के साथ आलू भी रूला रहा, सब्जियों के भाव भी वृद्धि, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | लॉकडाउन के दौरान सब्जियों की जहां दामों में वृद्धि आई है, वहीं प्याज के साथ-साथ अब आलू के भाव भी लोगों को रूला रहा है। चिल्हर में प्याज के दाम जहां 40 रूपये प्रति किलो पहुंच गये है, वहीं आलू भी 35 से 40 रूपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन का असर सब्जियों पर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। ज्यादातर सब्जियों के भाव इन दिनों बढ़े हुए है। सब्जियों के साथ-साथ प्याज और आलू के भाव में भी वृद्धि देखी जा रही है। प्याज 40 रूपये तो आलू भी 35 से 40 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गये है, जो गरीब व मीडियम वर्ग के लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। रोज कमाने वाले और नौकरीपेशा लोग लॉकडाउन के चलते काम पर नहीं जा पा रहे है। कई नौकरीपेशा लोगों को तो पिछले माह का वेतन तक नहीं मिल पाया है। जिससे उनके सामने सबसे ज्यादा पैसों की दिक्कत हो रही है। ऐसे हालातों में सब्जियों के साथ-साथ आलू-प्याज के भाव का बढऩा उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।




