नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन NGO का प्रमुख हिमाद्री 8 महीने से लगातार महिला से करता रहा दुष्कर्म, शिकायत के बाद हिमाद्री बरुआ गिरफ्तार

बड़ी खबर : लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन NGO का प्रमुख हिमाद्री 8 महीने से लगातार महिला से करता रहा दुष्कर्म, शिकायत के बाद हिमाद्री बरुआ गिरफ्तार
Share

राजिम | राजधानी के नया रायपुर स्थित लार्ड बुद्धा फाउंडेशन के चेयरमैन हिमाद्रि बरुवा को राखी थाना पुलिस ने एक विवाहित महिला से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पीडि़ता फाउंडेशन में ही कार्य करती है। 

राखी थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार लार्ड बुद्धा फाउंडेशन में काम कर रही एक विवाहित महिला ने फाउंडेशन के चेयरमैन हिमाद्रि बरुवा पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए बीती रात उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आरोपी पिछले 8 महीने से अपने झांसे में लेकर उसके साथ बलात्कार कर रहा था। पीडि़ता की शिकायत दर्ज पर पुलिस ने आज आरोपी हिमाद्रि बरूवा को धारा 376 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पीडि़त महिला अपने पति से विवाद के चलते पिछले एक साल से उससे अलग नया रायपुर में एक किराये के मकान में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। यहां रहकर वो लार्ड बुद्धा फाउंडेशन में काम कर अपना और अपने बच्चे का जीवन-यापन चला रही है। महिला का पति जगदलपुर में रेलवे में पदस्थ है। 

 


Share

Leave a Reply