इस साल भी नहीं निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा...
गरियाबंद । करोना प्रोटोकॉल के चलते गरियाबंद जिले में भी 12 जुलाई को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा रद्द कर दी गई है। उक्त जानकारी फिंगेश्वर मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सरवराकार नीलेंद्र बहादुर सिंह ने दी है। वार्षिक महा स्नान, पूजा, विधि आदि आवश्यक विधान मंदिर के पुजारी करेंगे, जिसमें आम जन की सहभागिता नहीं रहेगी। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि 12 जुलाई को रथयात्रा के दिन भगवान की रथयात्रा नगर भ्रमण में नहीं निकाली जाएगी और न ही किसी सार्वजानिक वार्षिक मेले का आयोजन होगा। ट्रस्टी शिवाजी धुर्वे ने सभी श्रद्धालुओं से ऐसी आपदा की स्थिति में करोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, भगवान जगन्नाथ से अपने घरों से रह कर मंगल कामनाएं करने अपील की है।




