जैतु साव मठ पुरानी बस्ती में चांदी के झूले में भगवान कृष्ण और राधिका एवं शालिग्राम झूले में विराजमान हुए
रायपुर। जैतु साव मठ पुरानी बस्ती में चांदी के झूले में भगवान कृष्ण और राधिका एवं शालिग्राम झूले में विराजमान हुए इस अवसर पर राजेश्री महंत रामसुंदर दास ,ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा विधायक, सचिव महेंद्र अग्रवाल, अजय तिवारी, तथा भक्त गण उपस्थित थे , वैदिक विद्यार्थियों द्वारा मंत्रोच्चार करते हुए भगवान को झूला में बैठाया गया, भगवान की आरती मिष्ठान भोग लगाया गया आरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया प्रतिदिन भगवान कृष्ण राधिका जी सायं 4:00 बजे विराजमान होंगे ,श्रद्धालु गण भगवान को झूला झूलाएंगे, वह प्रतिदिन रक्षाबंधन पूर्णिमा तक रहेगा।




