CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भगवान महावीर ने समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम और करूणा का संदेश दिया: राज्यपाल अनुसुईया उईके

 भगवान महावीर ने समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम और करूणा का संदेश दिया: राज्यपाल अनुसुईया उईके
Share

रायपुर। राज्यपाल सुअनुसुईया उइके ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि भगवान महावीर ने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों, आडम्बरों और कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने सत्य, अहिंसा, प्रेम और करुणा का संदेश दिया। राज्यपाल सुउइके ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी जनसामान्य के लिए प्रासंगिक हैं। भगवान महावीर का जीवन हम सभी को अनुशासन, तप और संयम को अपने जीवन मे उतारने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का अहिंसा का दर्शन अशांत विश्व को शांति का सन्देश दे सकता है और दुनिया को हिंसा व आतंकवाद से मुक्ति दिला सकता है। भगवान महावीर के जीवन आदर्शों का पालन करने पर हम सभी प्रकृति के अनुकुल रहेंगे और सदैव निरोगी रहेंगे तथा संक्रामक बीमारियों से भी हमारी रक्षा होगी।


Share

Leave a Reply