CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह समारोह संपन्न, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह समारोह संपन्न, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी
Share

 रायपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, अग्रवाल सभा और राधा सखी परिवार के संयुक्त आयोजन में भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह समारोह धूमधाम से मनाया गया। 12 नवंबर को एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन अवसर पर सालासर बालाजी मंदिर से भगवान शालिग्राम की भव्य बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, जिसका नेतृत्व कार्यक्रम के आयोजक योगेश अग्रवाल ने किया।

महामंत्री राजकुमार राठी ने बताया कि इस समारोह का आयोजन अग्रसेन धाम में किया गया। जहां सुबह भगवान गणेश की स्थापना कर 131 जोड़ों ने विधिपूर्वक पूजा की। शाम 5 बजे सालासर बालाजी मंदिर से भगवान शालिग्राम की बारात निकली, जो राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती के संग श्री कृष्ण मंदिर अग्रसेन धाम पहुंची। वृंदावन से आए पंडित पुनीत कृष्णा शास्त्री ने विधिवत रूप से तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया, जिसमें प्रदेश भर से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विवाह समारोह के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।

आयोजक योगेश अग्रवाल ने बताया कि अगले दिन 13 नवंबर को विवाह के बाद की रस्मों में हवन और गोदान का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद तुलसी माता की विदाई होगी।

इस कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, वैश्य समाज के महामंत्री राजकुमार राठी, अमर सुल्तानिया, शिवरतन गुप्ता तथा राधा सखी परिवार से अंजना अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, आशा चौबे, निशा अग्रवाल, अंजू बागड़िया, कविता, अमिता अग्रवाल, मधु, प्रिया अग्रवाल, और आशा सिंघानिया प्रमुख रूप से शामिल हुए।



Share

Leave a Reply