CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बारात की तैयारी में जुटे भोलेनाथ के भक्त: बनारस की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के इस जिले में पहली बार निकलेगी भगवान शिव की बारात

बारात की तैयारी में जुटे भोलेनाथ के भक्त: बनारस की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के इस जिले में पहली बार निकलेगी भगवान शिव की बारात
Share

धमतरी। बनारस की तर्ज पर धमतरी शहर में पहली बार भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। महाशिवरात्रि के पूर्व विंध्यवासिनी मंदिर से प्रमुख मार्गों से होते हुए बूढ़ेश्वर मंदिर पहुंचेगी। बारात में ओडिशा का विशेष बाजा, दुर्ग की 8 घोडियां, मंत्र जाप, झांकी सहित अन्य कार्यक्रमों का समावेश किया गया है। जिसकी तैयारी में बूढ़ेश्वर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी व शिव भक्त जुटे हैं।

गुरूवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शिव मंदिरों में इस दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। बूढ़ेश्वर मंदिर में इस बार शिव की बारात निकाली जाएगी। जिसके संबंध में विजय गोलछा के निवास में बैठक हुई। बताया गया कि बुधवार सुबह 9 बजे कार रैली निकाली जाएगी। जो विंध्यवासिनी मंदिर से अर्जुनी मोड़, अम्बेडकर चैक, गौरव पथ होते हुए वापस बूढ़ेश्वर मंदिर पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे विंध्यवासिनी मंदिर के पास भंडारा रखा गया है। दोपहर 3 बजे विंध्यवासिनी मंदिर से शिवजी की बारात निकलेगी। जो सदरबाजार होते हुए, घड़ी चैक, रत्नाबांधा चैक, शिव चैक होते हुए बूढ़ेश्वर मंदिर में समाप्त होगी। बताया गया कि सिर्फ बनारस में ही शिव की बारात निकलती है। इसी तर्ज पर यहां भी इस वर्ष पहली बार यह आयोजन किया गया है। 

शिव की बारात महोत्सव में दुर्ग का राष्ट्रीय बैंड पार्टी, ओडिशा के सुनील मनंदा का बाजा, धमतरी का अखाड़ा, रायपुर से मूर्ति की झांकी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की झांकी, जालमपुर से धुमाल, जीतू की बघ्घी के साथ दुर्ग से 8 घोडियां आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। बारात के साथ हटकेशर की संतोषी साहू व विष्णु गिलहरे रामधुनी करते चलेंगे। कुछ लोगों को त्रिपुंड लगाना व रूद्राक्ष बांटने की जिम्मेदारी दी गई है। स्पर्श ग्रुप से शिव तांडव स्त्रोतम् का उच्चारण किया जाएगा। रात में मंदिर में भजन भी रखा गया है। इसके साथ ही बुधवार सुबह 5 बजे से 24 घंटे का अखण्ड जलाभिषेक भी शुरू हो जाएगा। जो गुरूवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। बैठक में बूढ़ेश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विपिन पवार, उपाध्यक्ष विजय गोलछा, समाजसेवी अशोक पवार, मुकेश सुखवानी, गोपाल वाधवानी भावेश गोलछा, भावेश लुनिया, गोल्डी बरडिया, नीलेश लुनिया, बंटी गवली, रितु राज पवार, आशीष साहेब, मिंटू सोनी, चीमा बरडिया, फन्दू बरडिया, देवेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद थे।
 


Share

Leave a Reply