CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

ओडिशा में इस बार कमल खिलेगा : केदार कश्यप

ओडिशा में इस बार कमल खिलेगा : केदार कश्यप
Share

 झारसुगुड़ा/रायपुर। ओडिशा के झारसुगुड़ा में वनमंत्री केदार कश्यप व आदिवासी नेता एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने भारतीय जनता पार्टी जिला चुनाव कार्यालय में जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव रणनीतियों पर चर्चा की। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और संकल्पपत्र के एक एक बिंदु को हमे जन जन और घर घर तक पहुंचाना है, साथ ही केंद्र सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यों को हर सभा सम्मेलन में आम जनों तक पहुंचाना होगा। पीएम आवास हो, नलजल योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालयों का निर्माण हो इन सभी योजनाओं का खूब प्रचार प्रसार करने की बात कही। साथ ही उन्होंने पुरजोर तरीके से "अबकी बार 400 पार" के नारे को उठाने की बात की।

विकास मरकाम ने कहा कि भाजपा ने आदिवासी समाज के लिए जितना कार्य पिछले 10 वर्षों में केंद्र में रहते हुए किया वो आजतक किसी भी सरकार ने नही किया है। आदिवासी समाज के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ साथ उनके सांस्कृतिक विरासत का भी संवर्द्धन मोदी सरकार कर रही है। ओडिशा में भी इसका लाभ आदिवासियों को प्राप्त हो इसलिए डबल इंजन की सरकार बनाना क्यों अति आवश्यक है इस पहलू को जन जन तक पहुंचाने की रणनीति पर काम करने की बात मरकाम द्वारा कही गई। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष, झारसुगुड़ा समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Share

Leave a Reply