नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी में लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका को आत्महत्या करने पर किया मजबूर, मामला दर्ज

राजधानी में लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका को आत्महत्या करने पर किया मजबूर, मामला दर्ज
Share

रायपुर | वयस्क युवाओं द्वारा अविवाहित रहकर लिव इन रिलेशन में रहने के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जोड़े असफल होने पर आपस में न केवल विवाद करते हैं बल्कि आत्म हत्या कारित करने जैसे घातक कदम उठाने में भी नहीं चूकते हैं।  सेजबहार थाने से मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र  पटेल आयु 25 वर्ष  पिता रोहित पटेल हाउसिंग बोर्ड कालोनी बोरिया कला एवं मृतिका पविना बड़ा आयु 24 वर्ष पिता कायसन बड़ा के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। मृतिका द्वारा अपने पिता से झूठ बोलकर अनेकों बार 20 से 25 लाख रुपये मंगाये गए थे। मिली जानकारी के अनुसार जब पविना के घरवालों को पता चला तो उन्होंने पैसा भेजना बंद कर दिया जिसके चलते वीरेंद्र एवं पविना के मध्य आये दिन विवाद होने लगा। खर्च के लिए पैसा बंद होने पर दोनों ने लोन उठाकर खर्च करना प्रारंभ किया जब लोन की लेनदारी की बात आई तो दोनों जगह के लोगों से वीरेंद्र एवं पविना ने बातचीत बंद कर दी। पैसा नहीं मिलने पर वीरेंद्र पविना को तेरे को मरना है तो मर कहकर घर में ताला लगाकर चला गया। वापस आने पर मृतिका पविना ने पंखे में फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। उक्त मामले में सेजबहार थाने ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 एवं 201 के तहत मामला दर्ज कर मर्ग क्रमांक 09/20 की जांच में अपराध कायम कर शुरू किया है। 

 

 


Share

Leave a Reply