CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगा कर की आत्महत्या...

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगा कर की आत्महत्या...
Share

कोरबा : प्रेम में असफल प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। रात को दोनों घर से गायब हो गए थे। स्वजन काफी देर तक आसपास तलाश किए, पर उनका कहीं पता नहीं चला। सुबह गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर एक पेड़ में दोनों की लाश फंदे में लटकी हुइ मिली।
घटना दीपका थाना अंतर्गत ग्राम रंजना की है। ग्राम रंजना के आवासपारा मोहल्ले में मेवा सिंह व चंद्रभान सिंह निवासरत हैं। पुलिस को मेवा सिंह ने बताया कि उसका पुत्र नितेश कुमार रोजाना की तरह दीपका से काम करके शाम को छह बजे घर आया।

इसके बाद हांथ पैर धोने जा रहा हूं, बोल कर घर से निकल गया। देर रात तक घर नहीं आया, तो घरवाले उसे ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन कहीं नहीं मिला। सुबह कुछ लोगों ने आश्रित ग्राम खोरंगापारा के पास खेत में जामुन के पेड पर युवक-युवती के शव मिलने की जानकारी मिली। पास जाकर देखा तो शव नितेश व नम्रता पिता चंद्रभान सिंह 21 वर्ष का था।

युवती के पिता चंद्रभान ने बताया कि नम्रता खाना बनाकर शाम सात बजे घर से निकली थी, जो रात देर तक नहीं लौटी, तब घर के सभी सदस्यों ने तलाश किया। जानकारी मिलने पर ग्राम के कोटवार व सरपंच ने दीपका पुलिस को सूचित किया। दीपका थाना प्रभारी पीएस पैकरा अपने स्टाप के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही समाज के थे, पर युवती की उम्र ज्यादा थी। इसी वजह से दोनों के विवाह में बाधा बनी हुई। बहरहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।
 



Share

Leave a Reply