CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मां बम्लेश्वरी: प्रसाद योजना के तहत मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोंगरगढ़ का विकास के 43 करोड़ 33 लाख रूपए का होगा भूमि पूजन

 मां बम्लेश्वरी: प्रसाद योजना के तहत मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोंगरगढ़ का विकास के 43 करोड़ 33 लाख रूपए का होगा भूमि पूजन
Share

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 2 मार्च को डोंगरगढ़ प्रसाद योजना के तहत छीरपानी परिसर डोंगरगढ़ में भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के अंतर्गत स्वीकृत मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोंगरगढ़ के विकास परियोजना के 43 करोड़ 33 लाख रूपए का भूमि पूजन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सरकार  प्रहलाद सिंह पटेल करेंगे।


लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री  ताम्रध्वज साहू, वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, विधि-विधायी विभाग एवं प्रभारी मंत्री  मोहम्मद अकबर, विधायक राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह, सांसद राजनांदगांव  संतोष पाण्डेय, संसदीय सचिव पर्यटन विभाग एवं विधायक सामरी  चिन्तामणि महाराज, संसदीय सचिव पर्यटन विभाग एवं विधायक रायपुर पश्चिम  विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव एवं विधायक मोहला-मानपुर  इन्द्रशाह मण्डावी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगढ़  भुनेश्वर बघेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगांव  दलेश्वर साहू, विधायक खैरागढ़  देवव्रत सिंह, विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम  धनेश पाटिला तथा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़  सुदेश मेश्राम समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्रसाद योजना के अंतर्गत मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोंगरगढ़ का विकास परियोजना स्वीकृत कराई गई है। जिसकी लागत 43 करोड़ 33 लाख रूपए है। परियोजना के अंतर्गत मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर की पहाड़ी तथा प्रज्ञागिरी पहाड़ी पर पर्यटक सुविधाएं विकसित की जाएगी तथा 9.5 एकड़ भूमि पर पिल्ग्रीम फेसीलिटेशन सेंटर का विकास किया जाना प्रस्तावित है, जो इस पूरे प्रोजेक्ट का विशेष आकर्षण होगा। इस भवन का आकार ऊपर से देखने पर यंत्र के जैसा दिखेगा। इस परियोजना की स्वीकृति से डोंगरगढ़ देश के पर्यटन नक्शे पर एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में जुड़ गया है।

परियोजना में प्रस्तावित कार्य -
मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर की पहाड़ी में 7 करोड़ 47 लाख 16 हजार रूपए की लागत से सीढिय़ों का जीर्णोद्धार, सीढिय़ों पर रेलिंग एवं शेड, पेयजल सुविधा, पगोड़ा, सोलर प्रकाशीकरण, पार्किंग, सीसी टीवी, तालाब का सौंदर्यीकरण, बायो टायलेट, मेडिकल रूम एवं साइनेज सहित अन्य निर्माण कार्य किया जाएगा।

प्रज्ञागिरी पहाड़ी-
प्रज्ञागिरी पहाड़ी पर 5 करोड़ 41 लाख 98 हजार रूपए की लागत से ध्यान केन्द्र, कैफेटेरिया, पार्किंग, सीढिय़ों का जीर्णोद्धार, सोलर प्रकाशीकरण, पेयजल एवं साइनेज सहित अन्य निर्माण कार्य किया जाएगा।

पिल्ग्रीम फेसीलिटेशन सेंटर-
पिल्ग्रीम फेसीलिटेशन सेंटर में 28 करोड़ 37 लाख 60 हजार रूपए की लागत से ध्यान केन्द्र, विश्राम कक्ष, प्रसाद कक्ष, सांस्कृतिक मंच, क्लाक रूम, सत्संग कक्ष, प्रदर्शनी गैलरी, टायलेट, पेयजल, लैंडस्केपिंग, सोलर प्रकाशीकरण, पार्किंग सहित अन्य निर्माण किया जाएगा। 


Share

Leave a Reply