CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

प्यार के जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाया:फिर किया वायरल, शादी का झांसा देकर बार-बार बनाता रहा था शारीरिक संबंध

 प्यार के जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाया:फिर किया वायरल, शादी का झांसा देकर बार-बार बनाता रहा था शारीरिक संबंध
Share

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नाबालिग के साथ रेप करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि, युवक ने पहले नाबालिग के साथ रेप किया, फिर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया में वायरल किया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद इसे जेल भेजा दिया गया है।मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले कांकेर थाना में नाबालिग के परिजनों ने धमतरी के युवक अयान खान उर्फ आदिल के द्वारा रेप किए जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कांकेर थाना में शून्य में मामला दर्ज कर धमतरी भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि, युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर पिछले कई दिनों से रेप कर रहा था। कुछ दिन पहले रेप के बाद नाबालिग की फोटो वीडियो को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था।

इंस्टाग्राम में मैसेज कर शुरू की थी बात
बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक आदिल ने पहले नाबालिग को इंस्टाग्राम में मैसेज भेजा था। फिर उससे दोस्ती की। मैसेज के माध्यम से रोज उससे बात करता था। कुछ दिनों बाद मोबाइल का नंबर मांगकर फोन में बात करने लगा। बातों-बातों में नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग को अलग-अलग जगहों पर बुला कर अपनी हवस का शिकार बनाया करता था।


Share

Leave a Reply