CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट का होगा कायाकल्प, कार्ययोजना तैयार

महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट का होगा कायाकल्प, कार्ययोजना तैयार
Share

रायपुर । रायपुर स्मार्ट सिटी लि. ने महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के कायाकल्प की कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना के अंतर्गत रायपुर स्मार्ट सिटी लि. से महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट में सड़क चौड़ीकरण, डिवाईडर निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, नाली निर्माण का कार्य लगभग 157.72 लाख रूपए की लागत से और पिंक केयर निर्माण कार्य 19.61 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। वहीं 19.30 लाख रुपए की लागत से नगर निगम के जोन क्रमांक-2 से बाउंड्री वाल निर्माण कार्य किया जाएगा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा महापौर एजाज ढेबर ने जोन अध्यक्ष बंटी होरा सहित पार्षदों के साथ इस योजना का भूमिपूजन कर अधिकारियों को तय समयावधि में कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया है। साथ ही पुरूष प्रसाधन के लिए भी कार्ययोजना तैयार करने निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि पंडरी कपड़ा मार्केट में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. से एक पिंक केयर सेंटर का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण विगत दिनों राज्यपाल अनुसुईया उइके ने किया था। इस पिंक केयर सेंटर में पांच महिला प्रसाधन कक्ष निर्मित हैं। शिशु दुग्धपान के लिए पृथक कक्ष, प्रसाधन के लिए सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन व गर्म पानी के लिए गीजर और एलईडी टीवी भी लगाया गया है। महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट में निर्मित किए जाने वाला पिंक केयर सेंटर भी इसी तर्ज में तैयार किया जाएगा। इसमें भी महिला प्रसाधन कक्ष, शिशु दुग्धपान के लिए पृथक से कक्ष, सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन, गर्म पानी के लिए गीजन और एलईडी टीवी लगाई जाएगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के इस मौके पर पार्षद सुंदर जोगी, मन्नू यादव, अमितेश भारद्वाज, आकाश तिवारी, एल्डरमेन सुनील भुवाल और महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के व्यापारी गण उपस्थित रहे। 



Share

Leave a Reply