Mahila Aayog : जिला शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध महिला आयोग में शिकायत
रायपुर। Mahila Aayog : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय मिल रही है। इसी तरह एक प्रकरण में आवेदिका ने जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के विरुद्ध अपने अप्राप्त वेतन के सम्बंध में शिकायत दर्ज की थी।
2 लाख 27 हजार का त्वरित भुगतान
आवेदिका ने बताया कि वह सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उनका वेतन वर्ष 2021 के नवम्बर माह से बिना किसी सूचना के रोक दिया है। बार-बार पूछे जाने पर कुछ नही बताते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा रुपयों की भी मांग करते है कि आपके विरुद्ध बहुत शिकायत हैं जिसके कारण मेरा वेतन को रोक दिया गया।
आवेदिका ने अपने आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब होने की शिकायत आयोग में की थी। आवेदिका द्वारा आयोग में शिकायत करने के 3 माह के अंदर ही (Mahila Aayog) आवेदिका के खाते में 2 लाख 27 हजार रुपये की राशि जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर ने तत्काल भुगतान कर दिया है।




