CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बंद होने वाली योजना नहीं है महतारी वंदन : CM विष्णुदेव साय

बंद होने वाली योजना नहीं है महतारी वंदन : CM विष्णुदेव साय
Share

 बिलासपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ की महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव सीट पर मतदान जारी है। तीसरे चरण की तैयारी की बीच शुक्रवार को बिलासपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आमसभा को संबांधित करने सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं की ओर से चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना को बंद किए जाने के दावे को लेकर कहा कि कांग्रेस नेता ये दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना का पैसा आना बंद हो जाएगा। तो मैं कहना चाहता हूं कि महतारी वंदन योजना कभी बंद होने वाली योजना नहीं है। जब तक हम सरकार में रहेंगे महतारियों के खाते में पैसे आते रहेंगे।

हर महीने के पहले सप्ताह में खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएं। आम सभा में सीएम ने कहा कि मैं यहां बीजेपी और पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। नरेंद्र मोदी देश को ही अपना परिवार मानते हैं। गांव गरीब मजदूर सब की चिंता करते हैं। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद पाकिस्तान की गीदड़ भभकी भी बंद हो गई। कांग्रेस की सरकार के दौरान जवानों का सिर कलम करके फुटबाल खेला जाता था, लेकिन नरेंद्र मोदी ने जब से सर्जिकल स्ट्राइक किया है पाकिस्तान की बोलती बंद है।



Share

Leave a Reply