CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा : 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत, हादसे में 4 घायल

 सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा : 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत, हादसे में 4 घायल
Share

बलौदाबाजार।  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के श्री सीमेंट संयंत्र में 2 मजदूरों की मौत हो गई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए बलौदा बाजार के चंदा देवी हॉस्पिटल में भेजा जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा देर रात का बताया जा रहा है। सीमेंट संयंत्र की तीसरी यूनिट का काम चल रहा था। क्रेन से मटेरियल सप्लाई होने के दौरान क्रेन का हुक टूटा और काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया। हादसे में दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 4 घायलों को रेस्क्यू कर निकाला गया। पुलिस की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू कर रही थी, लेकिन बारिश तेज होने की वजह से इसे रोक दिया गया है। आशंका है कि क्रेन के नीचे कुछ और मजदूर दबे हो सकते हैं। सुबह एक बार फिर यहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।


Share

Leave a Reply