बड़ा हादसा रायपुर: मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराया,इलाज के दौरान मौत
रायपुर: बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गया। इस वजह से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट राखी थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक रामसागर पारा उपरवारा निवासी आनंद गोस्वामी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी का दामाद रोहित यादव 30 वर्ष मंगलवार को देररात 7.30 बजे नया रायपुर से उपरवारा अपने घर आ रहा था। तभी भैंसा चौक उपरवारा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गया। जिससे उसे गंभीर चोट लगने की सूचना प्रार्थी को फोन पर मिला। 112 वाहन के माध्यम उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद मृतक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।




