CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ा हादसा: ट्रेलर से टकराई दंपत्ति की कार, हादसे में दोनों की मौत

  बड़ा हादसा: ट्रेलर से टकराई दंपत्ति की कार, हादसे में दोनों की मौत
Share

कोरबा। बिलासपुर से कोरबा आते समय सड़क दुर्घटना में छुरी निवासी कांग्रेस नेता व इंटक के प्रदेश महासचिव कोसा हाऊस के संचालक नरेश देवांगन के छोटे भाई हरीश देवांगन 38 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी मंजू गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक हरीश देवांगन और उसकी पत्नी कोरोना से संक्रमित थे। बिलासपुर के अपोलो में इनका उपचार हो रहा था और कोरोना से ठीक होने के बाद कार में सवार होकर वापस घर छुरी लौट रहे थे। दूसरी कार में नरेश और उनके परिजन सवार होकर आ रहे थे। नरेश की गाड़ी आगे निकल गई थी जबकि हरीश पीछे वाली कार से आ रहा था। थाना बेलतरा क्षेत्र अंतर्गत बेलपारा मुख्य मार्ग में सुबह 11.12 बजे के मध्य एक अज्ञात ट्रेलर ने हरीश की कार क्रमांक सीजी.12 एक्यू.8005 को चपेट में ले लिया। ट्रेलर की टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार चला रहे हरीश की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी मंजू देवांगन को गंभीर चोंटे आई, उन्हें रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सिम्स रिफर कर दिया। सिम्स में देर रात उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही छुरी में शोक की लहर दौड़ पड़ी।


Share

Leave a Reply