CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: तहसीलदार का बेटा समेत 15 मौके से जुआ खेलते गिरफ्तार

 जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: तहसीलदार का बेटा समेत 15 मौके से जुआ खेलते गिरफ्तार
Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी प्रशांत अग्रवाल को पचपेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम कुर्गीखुर्द के बिलासपुर बलौदा बाजार जिले की सीमा में पिछले कुछ दिनो से जुए के फड़ चलने की सूचना मिल रही थी। बिलासपुर पुलिस की सयुंक्त टीम जिसमे थाना पचपेड़ी थाना सिरगिट्टी तथा थाना हिर्री की संयुक्त टीम को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया था। इसके फलस्वरूप ग्राम जोन्धरा के कुर्गीखुर्द में रेड करते हुए जुए के फड़ से 15 लोगों को गिरफ्तार कर 49770 रुपये जप्त किए गए। साथ ही मौके कुल 68 नग मोटर सायकल और 3 नग कार भी जप्त किया। इसकी कीमत करीब 45 लाख रुपए पुलिस ने आंकी है।

 जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसमें रिटायर्ड तहसीलदार का बेटा भी शामिल है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें राकेश खुंटे निवासी ग्राम बगरा, घनश्याम पैकरा निवासी गोपालपुर, राकेश कुर्रे निवासी कोडाभार, घनेश्वर कुमार महिपाल निवासी तनौद, सत्यजीत महिपाल निवासी तनौद, प्रकाश गंधर्व निवासी ग्राम लोहर्सीसोन, रविशंकर श्रीवास निवासी मस्तूरी, भरत लाल टंडन निवासी लवन, उमेश बंजारे निवासी बोहारडीह, चिन्ताराम सतनामी निवासी कुटेला, रमेश सिंह निवासी ग्राम नेवरी, लखन वर्मा निवासी ग्राम अहिल्दा, सनत कुमार निवासी ग्राम ढ़ाबाडीट, सीताराम मेहर निवासी कुकुरदीखुर्द शामिल हैं। 
 


Share

Leave a Reply