CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, मध्यप्रदेश निर्मित 46 पेटी मदिरा जप्त

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, मध्यप्रदेश निर्मित 46 पेटी मदिरा जप्त
Share

राजनांदगांव | सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास और प्रबंध संचालक ऐपी त्रिपाठी के द्वारा दिए गए निर्देश के तारतम्य में और कलेक्टर टीके वर्मा तथा सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में 28 फरवरी को आबकारी विभाग राजनांदगांव के पाटेकोहरा आबकारी जांच चौकी द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर पाटेकोहरा से कुबराडीह के पास सुबह नाका लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटर साइकिल होंडा लीवो सीजी 08 - एएफ 5321 को रुकवाकर जांच करने पर ग्राम मुरमुंदा निवासी बरातू पटेल तथा ग्राम तुमडीलेवा निवासी रेमचंद पटेल के आधिपत्य से दो बोरियों में रखे 300 नग पाव गोवा व्हिस्की, प्रत्येक में 180 एमएल भरा, कुल 54 बल्क लीटर बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के बताए अनुसार संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार सीजी 08-के-1820 का पीछा करने पर कार चिचोला से छुरिया रोड में चली गई। जिसे रुकवाने की कोशिश करने पर कार द्वारा आबकारी के वाहन बोलेरो सीजी 08-एपी 9604 को तेज रफ्तार से ठोकर मारा गया। जिससे बोलेरो मौके पर ही पलट गया तथा कार भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बोलेरो में बैठे आबकारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उइके, आबकारी आरक्षक राकेश दुबे, वाहन चालक नोमेश साहू घायल हो गये है। मौके का फायदा उठाकर कार से आरोपी भाग रहा था जिसे आबकारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उइके ने दौड़ाकर आरोपी समोदा थाना जेवरा सिरसा जिला- दुर्ग निवासी प्रवीण देशमुख को पकड़ा। स्विफ्ट डिजायर कार को खोलकर देखने पर 40 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की, प्रत्येक में 180 एमएल कुल 360 बल्क लीटर बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 36, 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रकरण में आबकारी टीम पर जानलेवा हमले को दृष्टिगत रखते हुए आईपीसी की अन्य धाराओं विशेषकर ऑन ड्यूटी सरकारी आधिकारी एवं कर्मचारियों पर जानलेवा हमले के लिए एफआईआर करने के लिए पुलिस चौकी प्रभारी चिचोला को अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र भी प्रेषित किया गया है। रेड कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी (ब) निरूपमा लोन्हारे और आबकारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र उइके तथा आरक्षक में राकेश दुबे, सुरेंद्र झारिया, ओमप्रकाश सिन्हा, निजाम शाह, भृत्य अनिल सिन्हा, वाहन चालक नोमेश साहू, महेश्वर साहू उपस्थित थे। आबकारी वाहन बोलेरो सीपी 08-एपी 9604 के पलटने से वाहन चालक नोमेश साहू का दोनों पैर फ्रेक्चर हो गया है।



Share

Leave a Reply