CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजधानी के दस होटल-बार के लाइसेंस निलंबित

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजधानी के दस होटल-बार के लाइसेंस निलंबित
Share

रायपुर । कलेक्टर रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन के निर्देश पर आबकारी विभाग ने रायपुर के होटल-बारों की विशेष जांच की थी। बार में गंभीर अनियमितता मिलने पर विभागीय प्रकरण कायम किया गया था। जिस पर कलेक्टर रायपुर ने निर्णय देते हुए दस बार अनुज्ञप्तियों (एफ.एल. 3) को एक दिवस के लिये निलंबित कर दिया है। गंभीर अनियमितता की श्रेणी में निर्धारित समय बाद भी बार खुला रखना, एक से अधिक काउंटर संचालित करने, एक समय में काउंटर पर एक लेबल का एक से अधिक बोतल खुले रखने के प्रकरण शामिल हैं। निलंबन होने वाले एफ.एल. 3 बार क्रमशः (1) होटल मेलरोज (2) होटल योगी (3) होटल शीतल इंटरनेशनल (4) होटल मधुशाला (5) होटल सीरॉक (6) होटल सूर्या (7) होटल सेंटर पाईट (8) होटल मेट्रो (9) होटल क्रास रोड एवं (10) टेन डाउनिंग स्ट्रीट है। निलंबन अवधि का सम्पूर्ण राजस्व लायसेंसी द्वारा देय होगा तथा लायसेंस निलंबन के लिये किसी प्रकार के प्रतिकर पाने या उसके संबंध में चुकाई गई किसी फीस या निक्षेप के प्रतिदाय का हकदार नही होगा। 



Share

Leave a Reply