नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

गरियाबंद वन मंडल की बड़ी कार्रवाई, पेंगोलिन की तस्करी में 2 आरोपियों को जेल

गरियाबंद वन मंडल की बड़ी कार्रवाई, पेंगोलिन की तस्करी में 2 आरोपियों को जेल
Share

रायपुर । वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज टीम द्वारा गरियाबंद वन मंडल के अंतर्गत एक जिंदा पेंगोलिन के साथ 2 तस्करों को धर-दबोचा गया और दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल दाखिला कराया गया है। इस संबंध में मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त जे.आर. नायक के निर्देशन तथा वन मंडलाधिकारी गरियाबंद मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित की गई और टीम द्वारा व्यापारी बनकर तस्करों से पेंगोलिन का सौदा एक लाख 50 हजार रूपए में तय किया गया। तस्करों द्वारा महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र में बोकरामुड़ा के पास तुलसीपारा लारी में पेंगोलिन को दिखाया गया। पेंगोलिन के साथ जैसे ही तस्कर व्यापारी बने वन कर्मचारियों को सौंप रहे थे कि घेरा बंदी में पहुंचे गरियाबंद तथा छुरा वन परिक्षेत्र के गठित टीम द्वारा चारों तरफ से घेरा बंदी कर दोनों तस्करों को धर-दबोचा गया। उनके द्वारा बोरा में छिपाए गए पेंगोलिन को भी जिंदा बरामद किया गया। दोनों तस्कर तिलक मरकाम तथा बलराम मरकाम ग्राम घोटपानी पोस्ट काठीगांव तहसील थाना छुरा जिला गरियाबंद के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल दाखिला कराया गया है। अभियान में उप वन मंडलाधिकारी मनोज चन्द्राकर तथा गुलशन कुमार साहू लोकेश्वर सिंह चौहान, शिवनारायण वर्मा आदि विभागीय अमला का भरपूर योगदान रहा।
 



Share

Leave a Reply