आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: इस व्यापारी के ठिकानों पर मारी रेड, राजनांदगाँव में मारे गए छापे से मिला सुराग
दुर्ग, जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला के महावीर कॉलोनी स्थित निवास और गांधी चौक सदर बाजार स्थित दुकान समेत कई ठिकानों आई टी ने छापामार कार्रवाई की है।
बता दें कि पिछले दिनो राजनांदगांव में आईटी रेड से इनपुट मिली थी। जिसके आधार पर आज उसके निवास आईटी ने बड़ी कार्रवाई की है।
टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मीडिया को जानकारी दी जाएगी।




