नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 2 क्रशर को सील कर जप्त की गई 12 गाड़ियां

 खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 2 क्रशर को सील कर जप्त की गई 12 गाड़ियां
Share

रायगढ़। कलेक्टर भीमसिंह के निर्देश से जिले में माइनिंग विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, भंडारण व परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को खरसिया क्षेत्र में गाड़ियों की जांच की गई। जिसमें 12 गाड़ियों पर कार्रवाई कर खरसिया थाना में खड़ी की गई हैं। इन गाड़ियों में कुछ में रॉयल्टी पर्ची नहीं थी और कुछ में रॉयल्टी पर्ची तो थी, परन्तु उसमें छेड़छाड़ की गई थी। वहीं कुछ गाड़ियां ओवरलोड पाई गई हैं। साथ ही के 2 क्रशरों पर भी कार्रवाई की गई है, जिसमें बालाजी ट्रेडिंग कंपनी नामक क्रशर, जहां चूना पत्थर का भंडारण है। जांच में पाया गया कि बालाजी ट्रेडिंग कंपनी में भंडारण अधिनियम का पालन नहीं हो रहा है। वहीं अन्य अनियमितता भी पाई गई हैं, जिसके आधार पर अभी अस्थायी तौर पर उसे सील किया गया है। दूसरा क्रशर जो ग्राम बानीपाथर में राजेश कुमार अग्रवाल के नाम से है, वहां भी जांच की गई। यहां भी खनिज नियमों में अनियमितता पाई गई है। जिसके आधार पर अस्थाई तौर पर इस क्रशर को भी सील किया गया है।


Share

Leave a Reply