बड़ी कार्यवाही: 2 लाख रूपये की सट्टा-पट्टी के साथ पकड़ाया
महासमुंद। आईपीएल की आड़ में जिले भर में लगातार सट्टा खेलने व खिलाने का मामला सामने आ रहा है। गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स एवं मुंबई इंडियंस आईपीएल मैच में सट्टा खेलने व खिलाने के आरोप में सरायपाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ पुलिस ने धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मुखबिर की सूचना पर साइबर सेल व सराईपाली की टीम ने घेराबंदी कर राजेश साहू पिता शंभूलाल साहू (34) के कब्जे से लगभग 2 लाख रूपये की सट्टा-पट्टी, एक नग डाट पेन व 1750 रुपए नकदीे, 2 नग मोबाइल जब्त की। आरोपी के खिलाफ 4(क) जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।




