BIG BREAKING : पुलिस विभाग में IPS अफसरों की हुई बड़ी फेरबदल, अजय यादव बने रायपुर के नए एसएसपी, देंखे आदेश
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस विभाग में तथा प्रशासनिक फेरबदल जारी है इसी बीच आज राज्य सरकार ने आईपीएस असफरों का तबादला आदेश जारी करते हुए अजय यादव को रायपुर के नए एसएसपी बनाया गया हैं। आज सुबह राज्य सरकार ने कुछ जिलों के एसएसपी को बदलने का आदेश जारी कर दिया। 2004 बैच के आईपीएस अजय यादव अभी दुर्ग जिले के एसएपी हैं। वहीं रायपुर एसएसपी आरिफ शेख को उप पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू और एसीबी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही कोंडागांव एसपी की जिम्मेदारी सिद्धार्थ तिवारी, बीएस ध्रुव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक नक्सल ऑपरेशन, आईके एलेसेला को एसपी बलौदाबाजार भाटापारा, प्रशांत ठाकुर को एसपी दुर्ग, सरगुजा एसपी आशुतोष सिंह को सेनानी चौथी वाहिनी छसबल माना रायपुर, टीआर कोशिमा को एसपी सरगुजा, रामकृष्ण साहू को एसपी बलरामपुर, बालाजी राव सोमावार को एसपी जशपुर, शंकर लाल बघेल को सेनानी सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज कांकेर, उदय किरण को एएसपी दंतेवाड़ा, सुनील शर्मा एएसपी सुकमा, पंकज चन्द्रा को एसपी ईओडब्ल्यू एसीबी रायपुर, और अभिषेक माहेश्वरी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस के साथ अतिरिक्त प्रभार एएसपी क्राईम रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।






