राजा तालाब को 10 जून तक हर हाल में जलकुंभी व गंदगी से मुक्त करवाये, अन्यथा कार्यवाही होगी - महापौर एजाज ढेबर
रायपुर | नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम सामान्य प्रषासन विभाग अध्यक्ष रितेष त्रिपाठी, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, पार्षद मन्नू यादव एवं संबंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर के ऐतिहासिक बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर की विषेष सफाई अभियान के अंतिम चरण, नया तालाब आमापारा को जलकुंभी व गंदगी से मुक्त करवाने के अभियान एवं राजातालाब को जलकुंभी एवं गंदगी से मुक्त करवाने के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन 3 के तहत आने वाले राजातालाब को जलकुंभी व गंदगी से मुक्त करने के कार्य की वर्तमान प्रगति को प्रत्यक्ष देखा। इस दौरान अभियान की अत्यंत धीमी गति एवं राजातालाब में चारो ओर फैली जलकुंभी को देखकर स्थल पर महापौर ढेबर ने संबंधित जोन 3 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रषेखर वास्तव को सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर जमकर नाराजगी व्यक्त करते हुए दिनांक 10 जून 2020 तक समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु सघन अभियान चलाकर राजातालाब को शत प्रतिशत रूप से जलकुंभी एवं गंदगी से हर हाल में मुक्त करवाना सुनिश्चित करने के कडे निर्देश दिये। सुनिश्चित
महापौर ढेबर ने निर्देशित करने सहित जोन स्वास्थ्य अधिकारी को स्थल पर कडी चेतावनी दी कि नियत समयावधि 10 जून तक राजातालाब को जलकुंभी व गंदगी से मुक्त न कराये जाने की स्थिति दिखने पर वे कडी कार्यवाही का सामना करने पूरी तरह तैयार रहे। उन्होने कहा कि समाज हित में राज्य शासन एवं मुख्यमंत्री भूपेष बघेल की पर्यावरण हितैषी नीति व मंषा के अनुरूप राजधानी शहर के तालाबों को जलकुंभी एवं गंदगी से मुक्त करवाने के अभियान व कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही व हीला हवाला कदापि सहन नहीं किया जायेगा एवं इसमें जवाबदेही तय करवाकर संबंधितों पर कार्य में हीला हवाला मिलने की स्थिति में नियमानुसार कडी अनुषासनात्मक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करवाया जायेगा। महापौर ने अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु राजधानी में तालाबों की सफाई के महाभियान में कार्य निष्पादन को पूरी गंभीरता, मेहनत व समाजहित में ईमानदारी के साथ क्रियान्वित करवाने का सुझाव दिया।
महापौर ढेबर ने ऐतिहासिक बूढातालाब एवं नया तालाब आमापारा की विषेष सफाई के अभियान का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। बूढातालाब की ऐतिहासिक सफाई के अभियान का अंतिम चरण निरंतर प्रगति पर है। महापौर ढेबर ने नया तालाब आमापारा को गंदगी व जलकुंभी से विषेष अभियान के तहत तेजी से कार्य कर समाज हित में पर्यावरण सुरक्षा हेतु शीघ्र प्राथमिकता देकर मुक्त करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित निगम अधिकारियों को दिये।




