CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

गांव के नाले में मिला नर कंकाल, पीएम के लिए भेजा मेकाहरा

 गांव के नाले में मिला नर कंकाल, पीएम के लिए भेजा मेकाहरा
Share

महासमुंद। सरायपाली के ग्राम परसदा में नाले के पास नर कंकाल मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। रात से ही ग्रामीण दशहत में थे, क्योंकि इसकी जानकारी ग्रामीणों को रात में ही हो गई थी । सुबह जब पुलिस तस्दीक के लिए नाले के पास पहुंची तो उन्हें नर कंकाल मिला । लाश करीब 10 से 15 दिन पुरानी थी । जिले में पीएम नहीं हो सका इसलिए कंकाल को रायपुर मेकाहरा रेफर किया गया है। वहीं पुलिस कंकाल की पहचान के लिए जुट गई है । आसपास के गांव में जितने भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है, उसकी पूछताछ शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा  कि गांव से भी एक युवक गायब है। लाश युवक के होने की आशंका थी, लेकिन परिजनों ने पहचान करने में असमर्थता जाताई है । बहरहाल पीएम रिपोर्ट व एफएसएल जांच के बाद कुछ पता चल पाएगा। थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि ग्राम परसदा की महिलाओं को रात में ही नाले में नर कंकाल की जानकारी हो गई थी । इसके बाद इसी सूचना सरपंच तक पहुंची । रात में ही टीम गांव पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण वापस आ गई । दूसरे दिन भी स्टॉफ को भेजकर तस्दीक कराया तो, नाले में एक कंकाल पड़ा था। लाश करीब 10 से 15 दिन पुरानी थी, जिसके कारण शरीर में मांस नहीं थे, केवल कंकाल दिख रहा था । शरीर के कुछ हिस्सों को जंगली जानवर भी आसपास ले गए थे । कंकाल की शिनाख्ती व अन्य जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल गुमशुदगी की रिपोर्ट के अलावा सोशल मीडिया ग्रुप में पहचान कराने की कोशिश की जा रही है । 

परिजनों ने पहचानने में की असमर्थता जाहिर 
थाना प्रभारी ने बताया कि कंकाल की पहचान करने में परेशानी हो रही है । पूछताछ के दौरान पता चला था कि गांव का चंद्रमीण चौधरी पिछले 11 मई से गायब है । इसकी सूचना थाने में दर्ज है । जानकारी के बाद उनके परिजनों को बुलाया गया, लेकिन नर कंकाल पूरी तरह पचानने योग्य  नहीं होने के कारण परिजनों ने पहचान करने में असमर्थता जाताई है । वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि कंकाल का एक दांत टूटा हुआ है, वहीं गायब ग्रामीण का भी दांत टूटा होना बता रहे है । अब जांच के बाद ही पता चल जाएगा कि कंकाल ग्रामीण की है या फिर किसी और की । 


Share

Leave a Reply