BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ममता हुई शर्मसार : राजधानी में 2 महीने की मासूम को झाड़‍ियों में फेंक गई निर्दयी मां, ऐसे पड़ी लोगों की नजर

ममता हुई शर्मसार : राजधानी में 2 महीने की मासूम को झाड़‍ियों में फेंक गई निर्दयी मां, ऐसे पड़ी लोगों की नजर
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। अमलेश्वर के ग्रीन अर्थ सिटी के पास एक 2 माह की मासूम झाड़ियों में मिली है। फिलहाल बच्ची की तबियत स्वस्थ है और उसे आगे की उपचार हेतु 108 टीम द्वारा मेकाहारा अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह मॉर्निंग वॉक करते समय ग्रीन अर्थ सिटी अमलेश्वर के सामने डीह रोड़ पर एक लावारिस बच्ची रोते हुए दिखाई दी। बच्ची को एक थैले में ढंककर फेंका गया था।

108 एंबुलेंस स्टाफ ने दिखाई संवेदनशीलता

बच्ची को चींटियां काट रही थी। इसके बाद बच्ची को झाड़ियों से बाहर लेकर आए और 108 को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 के पायलट रविंद कुमार और ईएमटी विनोद कुमार तुंरत मौके पर पहुंचें और बच्ची को ऑक्सीजन सपोर्ट व प्राथमिक उपचार करते हुए मेकाहारा अस्पताल में लेकर आएं।

बच्ची की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी देखभाल कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्ची को यहां किसने और क्यों फेंका? पुलिस परिवार या जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाने में जुटी है।



Share

Leave a Reply