CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

चिंगपाल लेम्पस के प्रभारी प्रबंधक को किया गया निलंबित

चिंगपाल लेम्पस के प्रभारी प्रबंधक को किया गया निलंबित
Share

जगदलपुर। चिंगपाल लेम्पस के प्रभारी प्रबंधक ईश्वर दास के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही के साथ ही विभागीय जांच भी संस्थित की गई है। सहकारी संस्थाएं के संयुक्त पंजीयक ने बताया कि लेम्पस प्रभारी प्रबंधक के विरुद्ध यह कार्यवाही धान खरीदी की तिथि समाप्त होने के बाद खरीदी केन्द्र में धान भंडारण के कारण की गई है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी की निर्धारित तिथि 31 जनवरी के बाद धान खरीदी केन्द्र में भंडारण की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर रजत बंसल की ओर से कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। कृषि उपज मंडी जगदलपुर के सचिव की ओर से 130 बोरा धान जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। कलेक्टर बंसल के निर्देशानुसार सहकारी संस्थाएं के संयुक्त पंजीयक और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की ओर से की गई जांच के बाद निलंबन की कार्यवाही करते हुए विभागीय जांच संस्थित की गई है। 



Share

Leave a Reply