छत्तीसगढ़ जैन युवा मोर्चा के मनीष प्रदेश अध्यक्ष व तरुण प्रदेश कोषाध्यक्ष
रायपुर, छत्तीसगढ़ जैन युवा मोर्चा की हाल ही में हुई बैठक में मोर्चा की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुआ। जिसमें मोर्चा के संस्थापक व प्रचार-प्रसार प्रभारी मनीष लोढ़ा को प्रदेश महासचिव एवं युवा समाजसेवी तरुण कोचर को प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस दौरान मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष रहे जितेंद्र गोलछा ने कहा कि कोरोना के गंभीर संक्रमण के बाद उत्पन्न चुनौतियों से निपटने मोर्चा की जिम्मेदारी व भूमिका अधिक महत्व की हो जाती है। इसके लिए पूरे प्रदेश स्तर पर मोर्चा को सक्रिय कर नए सिरे से भागीदारी तय की जाएगी। ‘सेवा, सुरक्षा व स्वाभिमान रक्षा’ के ध्येय को लेकर वर्ष 2013 में जैन युवा मोर्चा का गठन किया गया था। तब से लेकर अब तक समाज के लोगों को लाभ देने के उद्देश्य से धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वास्थ्य शिविर सहित व्यावसायिक-सामाजिक आयोजन निरंतर किए जाते रहे हैं। बढ़ती सामाजिक चिंता और चुनौतियों के मद्देनजर मोर्चा नई तैयारियों में जुट गया है तथा चुनाव कर संगठन के कार्यों में तेजी लाई जा रही है।




